World food safety day 2022 | विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस साल 2022

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल पुरे दुनिया में 7 जून को मनाया जाता है। इस दिवस मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व के लोगों के अंदर जागरूकता फैलाना है ताकि किसी भी व्यक्ति को, बच्चों को, महिलाओं को, बुजुर्गों को खराब भोजन ग्रहण करने से होने वाली बीमारियों के बारे में आगाह किया जा सके।

World food safety day 2022

भोजन हमारे जीवन का वह जरुरत है जिसके लिए एक इंसान दिन-रत मेहनत करता है, आपने और आपने परिवार के लिए। अगर आपको सेहतमंद भोजन ना मिले तो फिर आप गंभीर बीमारीयो से ग्रस्त हो सकते हैं। भोजन की सुरक्षा और सेहतमंद भोजन हमारे लिए बहुत जरूरी है। तो आइए जानते है की विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई और इसे मनाने का उद्देश्य क्या है।

खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास

खाद्य सुरक्षा दिवस मानने की शुरुआत पहली बार साल 2018 में की गई। जहां संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें 7 जून को World food safety day मानने की पेशकश की, साल 2019 में पहली बार मनाया गया।

>विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है ?

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मानने के पीछे क्या उद्देश्य है?

लोगों को खराब भोजन से होने वाली बीमारियों और उससे होने वाले खतरों के बारे में,जागरूक करना “विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस” का उद्देश्य है। आज भी पूरे विश्व में कई लोग ऐसे जिन्हें सेहतमंद भोजन तो दूर की बात है हर रोज भोजन भी नसीब नहीं होता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मानने के पीछे यही उद्देश्य है को लोगो को खराब भोजन का सेवन से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया जाय और लोगो तक भरपूर मात्रा में सेहत मंद भोजन पहुंचाया जाया।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का महत्व क्या है?

World food safety day 2022 का महत्व की बात करे तो, यह बहुत अहम है। हमे जो बना बनाया खाना अपने प्लेट में मिलता है उसकी उपज से लेकर उसके वितरण तथा हमारे प्लेट में आने तक हर तरीके से पुष्टिकरण की जाती है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है की फसल की कटाई से लेकर फसल का वितरण, खाद्य का भंडारण सभी चीजे सुरक्षित तरीके से है।

एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में करीब 10 लोगो में से एक को खराब भोजन या पोष्टिक आहार की कमी के कारण गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। रिपोर्ट के अनुसार आज भी करीब 50 करोड़ से ज्यादा लोग खराब भोजन के कारण बीमारी से ग्रस्त है। इसलिए World food safety day इन्ही सभी बातों को ध्यान रखकर मनाया जाता है।

हर साल नए नए थीम के जरिए लोगो को खाद्य सुरक्षा का महत्व समझाया जाता है। WHO के द्वारा हर साल एक थीम दिया जाता है। जिस से लोगो को भोजन के महत्व के बारे में पता चल सके और स्वस्थ भोजन को ग्रहण करके अपना जीवन भी स्वस्थ रखे।

World food safety day 2022 Theme

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) के रिपोर्ट के अनुसार विश्व खाद्य दिवस साल 2022 का थीम है “सुरक्षित भोजन बेहतर स्वस्थ”
(Safer Food Better Helath). इस थीम से एक बात जाहिर होती है की हम जितना अच्छा और साफ भोजन करेंगे उतना ही हमारा स्वस्थ बेहतर होगा।

FAQ

Q- साल 2021 में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम क्या थी?

Ans- World food safety day 2021 की थीम थी “स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन”

Q- साल 2020 में World food safety day की थीम क्या थी?

Ans- खाद्य सुरक्षा, सभी का व्यवसाय

Q- वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन का मुख्यालय कहा है?

Ans- वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन का मुख्यालय “जेनेवा” स्विट्जरलैंड में स्तिथ है और इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी।

Q- खाद्य एवं कृषि संगठन का मुख्यालय कहा स्तिथ है?

Ans- खाद्य एवं कृषि संगठन का मुख्यालय “रोम” इटली में स्तिथ है। इसकी स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को कनाडा में की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version