विषय सूची
Slogans to save water in hindi
पानी बचाने के नारे (Slogans to save water in hindi) हम सब बचपन से सुनते आ रहें हैं। क्या हम इसका पालन करते हैं ? जरा आपने आप से ये सवाल पूछिए। अगर आपको इसका जवाब मिल जाये तो पानी बचाने के लिए आज से हीं तैयार हो जाएं। इस धरती के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
जिस तरह खाली रेगिस्तान में पानी का नाम सुनते ही आँखों में चमक ओर चेहरे पर खुशियो का ठिकाना नहीं रहता। ठीक उसी प्रकार एक प्यासा ही पानी की सच्ची कीमत को समझ सकता है। पानी कितना अनमोल ओर जरूरी है ये आप सभी जानते हैं, फिर भी हम कहीं ना कहीं पानी को जाने अनजाने में बर्बाद करते है। बिना ये सोचे की जितना पानी हम बर्बाद कर रहे उतने पानी से किसी की प्यास बुझाई जा सकती हैं।
Slogans for save water in hindi
पानी बचाओ, जीवन बचाओ।
जल को जीवन हम मानते हैं, फिर क्यों इसे व्यर्थ करते हैं।
सारे संसार की प्यास बुझाये, जल के बिना हम जी ना पाये।
जल है जीवन का आधार, इसे बचाके करो सबका उपकार।
प्रकृति का वरदान हे ये अनमोल खजाना, मिलकर हमे इसकी रक्षा है करना।
जल संरक्षण कर्तब्य है मेरा, धरती सूंदर बने हमारा।
पानी को बचाना है जरुरी, प्यासी ना रहे ये दुनिया हमारी।
एक एक बूंद बचाना है हमे, जल की कदर करना है हमे।
बूंद बूंद से बनता सागर, एक बूंद भी ना बचे युहीं नष्ट करते रहें अगर।
जीवन को समृद्ध बनाये, पानी ही सबकी प्यास बुझाये।
Slogans on save water in hindi
जल ही जीवन है ये नारा हमे बहुत कुछ सिखाता है। हमे जल का उपयोग अपने जरूरत के हिसाब से ही करना चाहिए। अत्याधिक जल का उपयोग करना पानी की बर्बादी के समान हैं। जल है तो वृक्ष है वृक्ष है, तो हमारी सांसे हैं। पानी की कीमत का कोई मोल नहीं है किसी की प्यास बुझाने में जो सुकून मिलता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
आज हमारे देश मे कई ऐसे शहर है जहां पीने के पानी के लिए रोज कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जब टैंकरों से पानी लाया जाता है तो घंटों लाइन में लग कर पीने की पानी नसीब होता है। आज पानी बचाने के लिए जगह जगह सुरक्षित जल का अभियान चलाया जा रहा है।
लोगों को पानी की बर्बादी ना करने के लिए तरह तरह की योजनाओं से लोगों को पानी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। हमारा भी यही प्रयास है कि पानी का जितना सम्भव हो बचाए और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बने और पानी को बचाए।
पानी बचाने के नारे
- पानी है बहुत अनमोल, जिसको ना मिले वही जाने इसका मोल।
- जल संरक्षण की करो तैयारी, यही तो है प्रथम कर्तब्य हमारी।
- पानी की कमी कभी ना होगी, धरती पे जबतक वर्षा होती रहेगी।
- भू जल की स्तर तभी बढ़ेगा, जब बर्षा का पानी व्यर्थ ना होगा।
- जन जन को जागरूक है करना,जल को आज से हीं बचाना।
- जल को बचाना है, धरती पर खुशहाली लाना है।
- पानी की जरुरत सबको है होती, इसके बिना ना दुनिया है चलती।
- संकल्प ले आज हम मानेंगे यह बात, पानी बचाने में देंगे सबका साथ।
- बंजर भूमि को हरियाली में भरदेता, पानी हमारा साथ कभी ना छोड़ता।
- जल बचाने से होगा धरती का विकास, जल के बिना होगा संसार का विनाश।
मुझे उम्मीद है की आप को हमारी यह पोस्ट पानी बचाने के नारे (Slogans to save water in hindi) अच्छा लगा होगा।