पेड़ बचाओ स्लोगन (slogan on save trees in hindi) बस एक स्लोगन बन के ना रह जाए। इन पेड़ बचाओ नारों को हम न केवल सुनेगें न पढ़ेंगे बल्कि इन स्लोगन के जरिये हम आपने साथ साथ दूसरों को भी प्रेरित करेंगे पेड़ों को बचाने के लिए। हम अपनी धरती को बचाने के लिए पूरी तरह से कोशिश करेंगे। पेड़ पौधों की संरक्षण और जितना संभव उतना पेड़ लगाने के लिए लोगों को जाकरूक कराएंगे । हमारी यह कोशिश आने वाले पीढ़ी को एक सूंदर और स्वच्छ वातावरण दे सकता है।

एक स्वच्छ पर्यावरण के लिए पेड़ पौधों का होना अनिवार्य है, पेड़ ना हो तो बारिश नहीं होगी, पेड़ ना हो तो हमें शुद्ध हवा नसीब नहीं होगी यह हम सब जानते हैं, हम यह भी जानते हैं की वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पेड़ों का होना सबसे जरुरी है। आप सभी जानते हैं की हमें जीने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और यह अक्सीजन यह पेड़ हमें देते हैं। एक तरह से जीवन श्रृंखला को बनाये रखने में और पर्यावरण की सुंदरता के लिए हमे पेड़ पोधो और हरियाली की आवशकता हमेशा रहेगी।
Slogan on save trees in hindi
पेड़ों से हीं सूंदर पर्यावरण है, स्वच्छ पर्यावरण से हीं जीवन है।
वातावरण की हवा को स्वच्छ बनाता है पेड़, प्रदुषण को दूर भगाता है पेड़।
पेड़ पौधे अनेक जीवों का आहार है, हम मनुष्य के लिए पेड़ हीं जीने का सहारा है।
पेड़ों से मिलते फल, फुल है, और जीवन जीने के लिए देता ऑक्सीजन भी है।
खाद्य आपूर्ति को पूरा करता है ये हरियाली, फिर भी हम काटते हैं पेड़ और उसकी डाली।
हज़ारों, लाखों लोगों को छाव देता एक पेड़, फिर भी हम काटते रहते हैं जंगल के पेड़।
पेड़ों को बचाना कर्त्तव्य है हमारा, स्वच्छ वातावरण में जीने का अधिकार है हमारा।
आओ मिलकर पेड़ लगाए, स्वच्छ सुरक्षित वातावरण बनाए।
पेड़ हमारे सांसे की कुंजी है, जिसके बिना जीवन जीना ना मुमकिन है।
साफ स्वच्छ और सुध हवा जीने के लिए चाहिए, जितना हो सके अधिक पेड़ लगाइए।
पेड़ों की हरियाली से खुशहाल होगा संसार, आने वाली पीढ़ी न होंगे बीमार।
पेड़ हमे कितना सुरक्षित है रखता, पेड़ न होता तो हमारा क्या होता।
कभी फल-फूल तो कभी लकड़ियां है देता, एक पेड़ ही तो है जो बिन मांगे हमे बहुत कुछ देता।
कभी तपती धूप में हमे छाव देता। तो कभी भरी बरसात में हमे भीगने से बचाता।
पेड़ो की कमी से हो रहा है वातावरण को नुकसान, धीरे धीरे कही ले ना ले हमसबकी जान।
Save tree in hindi
पेड़ पौधे धरती पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं। जैसे हीं पानी के बिना जीवन संभव नहीं है वैसे हीं पेड़ पोधो के बिना मनुष्य के साथ साथ पशु पक्षी भी जीवित नहीं रह सकते। पेड़ों की वज़ह से हीं धरती पर Oxygen भरपूर मात्रा में मिलता है। जीवन का आधार है पेड़, पेड़ हमे ऑक्सीजन देने के साथ Carbon dioxide को ग्रहण कर लेते हैं।
लेकिन आज इस आधुनिक युग में बड़े बड़े buildings और शहरों को सूंदर बनाने के लिए नए नए Roads, mall, park आदि बनाये जाते हैं। यह सब कार्य के लिए पेड़ों को बड़ी संख्या में काटे जा रहे हैं। फलस्वरूप ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है, प्रदुषण बढ़ रहा है। अब समय है पेड़ बचाने का (Save tree in hindi) और धरती को बचाने का। चूँकि पेड़ों से धरती है और धरती बचेगा तो हीं इस पृथ्वी पर जीवन संभव होगा।
पेड़ हमे ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ हमारी खाद्य आपूर्ति को पूरा करता है। पेड़ पौधों से कई तरह की दवाइयां तैयार होते हैं जो हमे बीमारी से बचते हैं। पेड़ों को बचा के हम पर्यावरण को साफ रख सकते हैं। जितना हम पेड़ों की रक्षा करेंगे पर्यावरण में होने वाले प्रदुषण को रोक पाएंगे। आज हमे यह समझना होगा की सिर्फ पानी हीं हमे जीवित नहीं रखती, पानी की तरह पेड़ पौधे भी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
पेड़ बचाओ पर नारे
पेड़ों को बचाओ, जीवन को बचाओ।
हरियाली इस धरती पर होगी, तभी तो खुशहाली जीवन में होगी।
फल और फूल पेड़ पौधों से मिलते हैं, कई जीवों के जिंदगी बचाते हैं।
धरती को हरियाली से भर देते हैं, ये पेड़ पौधे हमारे मन को शांति देते हैं।
पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाते हैं, कई बीमारी से हमे बचाते हैं।
पेड़ों को काटना नहीं है समझदारी, इसे बचाके निभानी है अपनी जिम्मेदारी।
पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ।
जितना हो सके पेड़ लगाओ, इस धरती को सूंदर बनाओ।
फूलों से सजी ये धरती हमारी, इसे बचाना है मेरी जिम्मेदारी।
प्रदुषण से भरा है धरती हमारा, इसे बचाने के लिए लें पेड़ों का शाहरा।
ऑक्सीजन का भंडार है पेड़ पोधो में, इन्हे नष्ट करके हम अपनी हीं जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहें हैं।
ना होंगे पेड़ अगर तो सोचो क्या होगा, आज पानी खरीद रहे हो कल सांसे खरीदना होगा।
कार्बन डाइआक्साइड को अपने अंदर ग्रहण कर लेता ये पेड़ हमे स्वच्छ वातावरण है देता।
आओ मिलकर पेड़ लगाये अपना आनेवाले कल को ख़ुशहाल बनाए।
आओ मिलकर खाए कसम, कभी ना काटेंगे पेड़ पौधे हम।
शुद्ध हवा और ताजे फल है देता, ये वृक्ष हमे जीवन देता।
कभी ना होगी हमे Oxygen की कमी, रहेंगे हम जब पेड़ पौधे के बीच।
धूप में बाहर निकलना होगा बेहाल, ना रहेंगे वृक्ष तो किसकी लोगे छांव।
ना होंगे हम कभी बीमार, जब लेंगे सुध हवाओं में साँस।
जंगल है तो बारिश होती है, जलजलों को काटने से तबाही होती है।
एक पेड़ जो हजारों लाखों लोगों के काम आता है। गर्मी के मौसम में छाओं दे कर या अपने फल फूलों से लोगों की जरुरत को पूरा करता है। लेकिन हम इंसान पेड़ों का हमारे ऊपर किये गए उपकार को नजर अंदाज कर देते हैं। एक पेड़ जो सालों से हमारे जरुरत को पूरा कर रहा है, उसे काटने में हमे थोड़ी सी भी तकलीफ नहीं होती। जरा सोचिये क्या हो अगर इस धरती से पेड़ पोधो का नामो निशान मिट जाये, तो क्या हम जीवित रह पाएंगे ? “पेड़ बचाओ (Slogan on save trees in hindi) और जीवन बचाओ” यह स्लोगन हमे सिखाती है की पेड़ पौधें हमारे जीवन के लिए कितनी जरुरी है। इसीलिए हमे एक साथ एकसाथ मिलकर पेड़ों को कटने से बचना होगा।
दोस्तों अगर आपको यह लेख Slogan on save trees in hindi पसंद आया तो हमे कमेंट जरूर करें और Share करें।