Save water in hindi – जल संरक्षण के उपाय।

पानी का महत्व

Save water in hindi:जल एक ऐसा तत्व हे जो जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जल के बिना जीवन के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। जल को जीवन का आधार माना गैया है, जल है तो जीवन है। पानी का महत्व हम सब अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन क्या हम जल सरंक्षण के बारे में कभी सोचते हैं ?

Save water in hindi - जल संरक्षण के उपाय।
पानी बचाओ-Save water

पानी के बिना जीवन संभव हीं नहीं है फिर भी हम पानी की कदर नहीं करते। पानी बचाने की प्रयाश करना तो दूर हम उसे बे फिजूल बर्बाद करते रहते हैं। हम सब यह जानते पृथ्वी का लगभग 75 प्रतिशत भाग पानी से भरा हुआ है लेकिन सिर्फ 1 से 1.5 प्रतिशत पानी पिने लायक है।

Related Post: Save earth in hindi

जिस तरह हम पानी को बर्बाद कर रहें हैं वो दिन दूर नहीं जब हम पानी की एक बूंद के लिए तरस जायेंगे। हमें पानी खरीद के हीं पीना पड़ेगा, पृथ्वी पर मीठे पानी धीरे धीरे कम हो रही है। अभी भी समय है हमे जाकरूक होना पड़ेगा बरना कहीं देर न हो जाए।

भारत में ऐसे कई जगह हैं जहा पानी की कमी आज भी है। वहां के लोग पानी की एक बूंद के लिए तरस जाते हैं। बहुत से जगह ऐसे हैं जहाँ टैंकर में पानी पहंचाया जाता है। पानी कुदरत की देन है, जबतक धरती पर पानी है तबतक यहाँ जीवन रहेगा। जब पानी नेही होगा हम भी नेही रहेंगे।

Related Post: जल प्रदूषण क्या हे ?

पानी बचाओ (save water in hindi)

नदियों को भारत में पूजा जाता है, इसे धर्म से जोड़ा गया है। हम मनुष्य एक तरफ नदियों को पूजते हैं और दूसरी तरफ इसे गंदा कर रहे हैं। भारत में गंगा, यमुना, कृष्णा और कावेरी जैसी नदियां कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक और जहरीले पदार्थ से भर गया है।

नदियों के पानी में मौजूद Dissolved Oxygen जल जीवों को बचाये रखता है। लेकिन आज नदी के पानी में Industrial waste, Thermal power plant से निकलने वाले गर्म पानी को नदियों में बहाया जाता है जिसके कारण पानी में Oxygen की मात्रा कम हो रहा है। भारत के लोग नदियों की एहमियत को समझते हैं या नहीं ये तो कहना मुश्किल है। लेकिन जिस तरह से नदियों में गंदगी फैलाकर उसकी खूबसूरती को नष्ट किया जा रहा है, यह बहुत ही चिंता का बिसय है।

पानी बचाने के उपाय

सबसे ज्यादा पानी का उपयोग और बर्बाद हमारे घर से हीं होता है। अक्सर हम स्नान करते समय Shower का इस्तेमाल करते हैं, जिससे जरुरत से ज्यादा पानी नष्ट होता है। नाहाते समय हम Shower का इस्तेमाल ना करके बाल्टी और मग का उपयोग करें। इससे हम रोजाना पानी की बचत कर सकते हैं।

ब्रश करते समय और बर्तन धोते समय हम ज्यादातर नल को खुला रखते हैं, जिसके कारण बहुत सारा पानी बर्बाद होता है। नल को कभी भी खुला ना छोड़ें, ऐसा करने से पानी की बचत होगी।

जब भी कहीं नल से पानी टपकता हुआ देखे उसे जरूर ठीक करवाएं। पानी का एक बूंद भी हमे जाया नहीं करना है। क्यूंकि बूँद बूँद से हीं सागर है।

हम अपनी गाड़ी धोते समय भी जरुरत से ज्यादा पानी का उपयोग करते हैं। इसपर ध्यान देने की जरुरत है।

पेड़ पौधों को पानी देने के लिए बड़े बड़े पाइप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ना करे जरुरत के हिसाब से पेड़ पोधो को पानी दें, वाटर कैन का इस्तेमाल करें।

पानी को बचाना बहुत जरुरी है। यूँ तो भारत में बारिश अच्छी खासी होती है, लेकिन rain water harvesting के लिए हमे ध्यान देना पड़ेगा। कभी कभी इतनी बारिश होती है की रोड और घरों में भी पानी भर जाता है। अगर हम बारिश के पानी को बचाना सिख लें तो हमे आने वाले दिनों में पानी की कमी नहीं होगी।

पानी बचाना क्यों जरुरी है(Why it is important to save water in hindi?)

जल को हम जीवन मानते हैं, एक बूंद पानी भी हमारे लिए एक बार साँस लेने के बराबर है। जैसे हम साँस लिए बिना जीवित नहीं रह सकते ठीक उसीतरह पानी के बिना भी जीवित नहीं रह सकते। आज भी ऐसे गाँव हैं जहाँ लोगों को पिने की पानी संघर्ष करना पड़ता है। वे दो चार किलोमीटर पेडल चलके पानी लेने जाते हैं।

शहरों में पाइप लाइन के जरिये घर तक पानी पहंच जाता है। और हम इसे खूब इस्तेमाल करते हैं और बर्बाद भी करते हैं। ऐसा इसीलिए क्यूंकि पानी की हम कदर नहीं करते, हमे लगता है की पानी कभी ख़तम नहीं होगी। एक समय ऐसा था जब 50 से 100 फ़ीट गड्ढा कुंआ में से पानी निकता था लेकिन आज हमे 200 से 300 फ़ीट का बोरिंग करना पड़ता है।

पानी बचाना हमारे लिए एक जिम्मेदारी है, जिसे हमे हर हल में करना है। क्यूंकि हमारे बचाए हुए पानी किसी दूसरे के लिए उपयोगी होगा। अभी हम जितना पानी बचाएंगे हमारे आनेवाले पीढ़ी को एक खुशाल जिंदगी दे सकेंगे।

पानी इंसानो और पशु पक्षी के लिए एक मूल आवसकता है। पानी है इसीलिए तो हमे अनाज, फल और सब्जी खाने के लिए मिलता है। पिने के लिए ये मीठा पानी हमारे लिए कुदरत की एक बरदान है।

save water quotation in hindi

  • जल जीवन है, इसे बचाना हमारा प्रथम कर्तब्य है।
  • जल संरक्षण जरुरी है, जल है तो कल है।
  • एक बूंद पानी की कीमत तब पता चलेगा, जब धरती सुख जायेगा।
  • पानी की बचत करना, किसीको जीवन देने के समान है।
  • पानी को ब्यर्थ ना करो, जीवन का आधार है पानी, इसकी रक्षा करो।

FAQ on save water in hindi

जल संरक्षण के क्या लाभ है ?

जल संरक्षण के लाभ तो अनेक हैं, इसे एक सब्द में बताया नहीं जा सकता। जल संरक्षण से हमे पानी की कमी कभी नहीं होगी। बारिश के जल संरक्षण से भू जल भी बढ़ेगा। कृषि और सिचाई का कार्य कभी पानी की कमी से रुकेगी नहीं। बढ़ती आवादी के साथ जल की कमी भी देखि जा रही है। जब जल नहीं होगा तो जीवन नहीं होगा। पानी की कमी से बचने के लिए जल संरक्षण बहुत जरुरी है।

वर्षा जल संग्रहण की क्या आवश्यकता है ?

बर्षा जल संग्रहण एक ऐसा प्रक्रिया है जो कृषि क्षेत्र में काफी सहायक है। किसान ज्यादातर खेती के लिए बर्षा जल के ऊपर निर्भर रहते हैं। लेकिन बर्षा जल जैसे आता है वैसे हीं चला जाता है। अक्सर गॉंव में छोटे छोटे तलाव बनाया जाता है जिसमे बर्षा जल इकट्ठा होता है। और इसी तलाव से वे आपने हर जरुरत को पुरा करते हैं।

विश्व जल संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है ?

22 मार्च को विश्व जल दिवसमनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है और जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करना है।

हमारा यह पोस्ट पानी बचाओ (Save water in hindi) से पानी की आवश्यकता हमारे जीवन के लिए कितनी जरुरी है आपको समझ आ गया होगा। मुझे उम्मीद है की आप सब अभी से हीं पानी बचाना सुरु करेंगे। इस लेख के बारे में हमे कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment