Save earth in hindi (पृथ्वी बचाओ पर निवंध)

Save earth in hindi

Save earth in hindi: पृथ्वी सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन है। पृथ्वी में जल और ऑक्सीजन के कारण हीं जीवन संभव है। आज तक पृथ्वी के इलावा और कोई ग्रह देखा नहीं गया है जिसमें जीवन हो। पृथ्वी में मानव सहित हर तरह के जीव जंतु मौजूद हैं क्यों की पृथ्वी का वातावरण हमारे लिए अनुकूल है। पृथ्वी का लगभग 29.2% भाग में भूमि है और 70.8% भाग पानी से भरा हुआ है।

Save earth in hindi (पृथ्वी बचाओ पर निवंध)

धरती का वातावरण दिन-प्रतिदिन ख़राब हो रहा है। जल-वायु का प्रदूषित होना, वायु मंडल में ग्रीन हाउस गैस का बृद्धि, मानव निर्मित गतिविधियाँ द्वारा प्रदुषण पृथ्वी की वातावरण को नष्ट कर रहा है। जितनी तेजी से प्रदुषण बढ़ रहा है आने वाले कुछ सालों में इसका भयंकर रूप देखने को मिल सकता है। इसीलिए हमे पृथ्वी को बचाना होगा इसे प्रदुषण मुक्त बनाना होगा।

पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ?

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है जो हर साल 22 April को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। पहली बार 22 अप्रैल, 1970 को आयोजित किया गया था। earthday.org के अनुसार, पृथ्वी दिवस का उद्देश्य “लोगों और ग्रह के लिए परिवर्तनकारी परिवर्तन लाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण आंदोलन का निर्माण करना है।” आंदोलन का मिशन “दुनिया भर में पर्यावरण आंदोलन में विविधता लाना, शिक्षित करना और सक्रिय करना है।

10 lines on save earth in hindi

  • पृथ्वी को बचाने के लिए हमे छोटे से छोटे चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा। हर वो कोशिश करना होगा जिससे हमारी धरती सुरक्षित रहे, पर्यावरण साफ रहे और हम इस पृथ्वी पर जीवन भर सुरक्षित रहें। हम आपने बच्चों को एक साफ सुतरा वातावरण दें और उनकी सेहत का ध्यान रखें।
  • तो सबसे पहले हमे अपने पृथ्वी को बचाने के लिए खुद को बदलना होगा। पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले रोज मर्रा के क्रिया कलाप को बंद करना होगा। और आपने आस पास में रहने वाले लोगों को भी जागरूक करना होगा।
  • घर से निकलने वाले कूड़ा कचरा को इधर उधर न फेंके। ज्यादातर घर से निकले वाले कूड़ा में फल सब्जी का छिलका होता है, इसे हम जानवरों को खिला सकते हैं या फिर उसे Compost में बदल सकते हैं।
  • प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करे, हो सके तो Single Use Plastic का इस्तेमाल बंद करदें। भारत में खासकर Single Use Plastic का इस्तेमाल बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। होटल, चाय की दुकान और फ़ास्ट फ़ूड के ठेले ज्यादातर प्लास्टिक प्लेट, प्लास्टिक गिलास और प्लास्टिक कप का इस्तेमाल करते हैं।
  • जरुरत से ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें। पानी को बचाने की पूरी कोशिश करें, कभी कभी Supply Water Pipe ख़राब होने के कारण पानी बेहटा रहता है। ऐसा कहीं भी देखे तो तुरंत Water Supply Department को संपर्क करें और उसे ठीक करवाएं।
  • पेड़ पौधों का ध्यान रखें, जितना हो सके पेड़ लगाएं। जंगल को नष्ट ना करें ना हीं किसी और को करने दें। पेड़ हीं हे जो पृथ्वी के वातावरण को सामान्य रकने में मदत करता है और हमे भरपूर Oxygen प्रदान करता है।
  • पेपर का इस्तेमाल कम करदें, जितना हम पेपर का इस्तेमाल कम करेंगे उतनी ही पेड़ों को बचाया जासकता है।
  • Transportation पर्यावरण को प्रदूषित करने में अहम् भूमिका निभाती है। इसीलिए Carbon Monoxide गैस को कम करने के लिए हमे वाहनों का इस्तेमाल कम करना पड़ेगा। बे बजह अपनी गाड़ी का इस्तेमाल न करें, Public Transport के उपयोग करें ताकि प्रदुषण कम हो।
  • जल स्रोत में कूड़ा कचरा या प्लास्टिक न फेंके, पानी को साफ रखें। जल प्रदुषण ना करें, भारत में धर्म के नाम पर पानी में मूर्ति विसर्जन, पूजा के फूल अदि को बाहाया जाता है जिससे जल प्रदूषित होता है।
  • ऐसे हीं अनेक तरीके हैं जिसके जरिये हम पृथ्वी को बचा सकते हैं और अपने आप को प्रदुषण से सुरक्षित रख सकते हैं। हमे पृथ्वी को बचाना पड़ेगा क्यों की पृथ्वी नहीं तो कुछ भी नहीं।

पृथ्वी बचाओ(Save the earth in hindi)

पृथ्वी में हमे वो सब मिल रहा है जो हमारे लिए जरुरी है। लेकिन क्या हमने कभी यह सोचा की बदले में हम पृथ्वी को क्या दे रहे हैं ? हमे आने वाले पीढ़ी और उनके भविष्य के बारे में सोचते हुए पृथ्वी को कैसे बचाया जाये इसके बारे में सोचना होगा। हम अपनी सुख सुबिधा के लिए और ब्यबसयिक लाभ के लिए पर्यावरण के बारे में बिलकुल हीं नहीं सोचते।

ओधोगिकी और मानव गतिबिधि से पर्यावरण प्रदुषण बढ़ रहा है। वायु प्रदुषण, जल प्रदुषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसे समस्या पृथ्वी के वातावरण को प्रभावित कर रहा है। प्रदुषण से इंसान समेत अन्य जीव जंतु तथा पेड़ पोधो को भी नुकसान हो रहा है। बढ़ते प्रदुषण का एक मुख्य कारण है पेड़ों को काटना। शहरों को समृद्ध और सुन्दर बनाने के लिए विकास और बुनियादी ढांचा को तैयार करने के लिए जंगल को साफ किया जा रहा है।

पेड़ पौधे धरती के तापमान को Control करते हैं, लेकिन Industrialization के कारण पेड़ पौधों को बड़े पैमाने पर कटे जा रहे हैं। Population लगातर बढ़ रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए और लोगों के needs को पूरा करने के लिए Industrialization और Development भी तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है की जंगलों को साफ किया जा रहा है।

save water save earth in hindi

पृथ्वी को बचाने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। प्राकृतिक संसाधन जो हमे धरती से मिलता है उसका रक्षण करना होगा। सबसे महत्वपूर्ण पृथ्वी पर जीवन तभी होगा जब पानी साफ और सुरक्षित रहेगा। पानी को बचाना और उसे साफ रखना हमारा पहला कर्तव्य है। पानी मनुष्य या अन्य जीवित प्राणियों की मूल प्राथमिकता है। पानी के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है, पानी है तो मनुष्यों, पशु पक्षी और पेड़ पौधे हैं।

पानी का अपर्याप्त उपयोग और पानी की बर्बादी भविष्य में इसकी कमी की समस्या पैदा करेगी। मीठे पानी की कमी हमे अभी भी देखने को मिलता है इसके बावजूद हम पानी को नष्ट करने में लगे हैं।

Say no to plastic save earth in hindi

पृथ्वी के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है प्लास्टिक। नदियों, समुद्रों, झीलों जैसी जल स्रोत में पाए जाना जल जीवों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बस इतना हीं नहीं मिट्टी अंदर भी पाए जाने वाले प्लास्टिक जानवरों के लिए खतरनाक साबित होता है। जब भी हम प्लास्टिक कचरा को जलाते हैं उसमे से निकलने वाली जहरीली गैस पर्यावरण प्रदुषण का कारण बनता है।

प्लास्टिक को आज के समय में लगभग हर फ़ूड प्रोडक्ट के Packaging के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ये सब प्लास्टिक Single Use Plastic कहलाते हैं, जिसे हम एक बार इस्तेमाल करके फेक देते हैं। Single Use Plastic और भी कई तरह के होते हैं जैसे की प्लास्टिक कप या ग्लास, प्लास्टिक bottle और प्लास्टिक थैली आदि।

प्लास्टिक को Decompose होने में 1000 साल तक का भी समय लगता है। इसी कारण से प्लास्टिक पृथ्वी पर हीं मौजूद रहता है चाहे जल स्रोतों में हो या फिर भूमि में, ये केवल धरती को नष्ट कर रहा है।

मुझे आशा है की आपको यह लेख धरती बचाओ (save earth in hindi) पसंद आया होगा। और हम सब मिलकर आपनी पृथ्वी को प्रदुषण से बचाएंगे, आप लोगों से मुझे यह उम्मीद भी है।

Leave a Comment