मनोज दे बने धनबाद शहर के ब्रांड एम्बेसडर, प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की तैयारी।

मनोज दे बने धनबाद शहर के ब्रांड एम्बेसडर

मनोज दे बने धनबाद शहर के ब्रांड एम्बेसडर, प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की तैयारी।
Image Source:Youtube

Dhanbad News : प्रदूषण से जुडी समस्या से सभी अवगत हैं लेकिन जागरूकता की कमी और इंसानी लापरबाही से प्रदूषण दिन प्रति दिन बढ़ रहा है। ऐसे में झारखण्ड राज्य के ब्लैक डायमंड सिटी कहे जाने वाले शहर के Municipality Commissioner ने एक बड़ा कदम उठाया है। धनबाद शहर को प्रदुषण से मुक्त करने और जिले के सभी लोगों में जागरूकता लाने के लिए धनबाद के रहने वाले फेमस YouTuber Manoj Dey को धनबाद शहर के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया है।

मनोज दे एक Youth Icon हैं, Social Media प्लेटफार्म YouTube को आपने करियर के रूप में उन्होंने करीब 5 साल पहले चुना था और आज वे एक सफल YouTuber हैं। 2.5 मिलियन से भी ज्यादा लोग उन्हें YouTube पर फॉलो करते हैं। उनकी Motivational और Technology से जुडी Videos को काफी पसंद किया जाता है। लोगों का प्यार और आशीर्वाद उन्हें बहुत मिल रहा है और आज वे एक सफल व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।

धनबाद शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए मनोज दे प्रचार करने वाले हैं। जिस तरह से उन्हें YouTube से उतना प्यार मिल रहा है, यह हम उम्मीद कर सकते हैं की लोग उनकी बात को गंभीरता से लेंगे और धनबाद शहर को प्रदूषण मुक्त शहर बनाने में उनका साथ देंगे।

धनबाद में प्रदूषण के कारण

कोयले के भंडार और उद्योगों के लिए धनबाद शहर जाना जाता है, यह झारखंड का सबसे प्रदूषित शहर में भी शामिल है। बड़े पैमाने पर कोयला खनन और औद्योगिक गतिविधियों के कारण धनबाद की हवा और पानी की गुणवत्ता धीरे धीरे खराब हो रहा है।

प्रदूषित हवा पर्यावरण को खराब कर रहा है और धनबाद में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। दूषित पानी पीने और प्रदूषित हवा में वे सांस लेते हैं, जीसके कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

Leave a Comment