भारत के प्रदूषित शहर में गाजियाबाद पहला नंबर पे। India’s most Polluted cities 2020 |

भारत के प्रदूषित शहर में गाजियाबाद

India’s most Polluted cities 2020: IQAir के सर्वे के अनुसार दुनिया के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में से 09 भारत में हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर भारत के 10 प्रदूषित शहर के सूचि में पहला नंबर पे है। इस लिस्ट में गाजियाबाद के बाद बुलंदशहर, बिसरख जलालपुर, भिवाड़ी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली और फरीदाबाद शामिल है। प्रदुषण का स्तर PM 2.5 के आधार पर मापा गया है।

भारत के प्रदूषित शहर में गाजियाबाद पहला नंबर पे। India's most Polluted cities 2020 |
भारत के प्रदूषित शहर में गाजियाबाद पहला नंबर पे।

जब भी हम प्रदुषण के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले भारत की राजधानी दिल्ली का हीं नाम आता है। ऐसा इसीलिए क्यूंकि दिल्ली सरकार ने Odd /Even फार्मूला कई बार लागु किया और यह काफी पॉपुलर भी हुआ था। दिल्ली शहर में बढ़ते वायु प्रदुषण को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया था। जो गाड़ियों से निकलने वाले कार्बन डाइऑक्साइड गैस को कम करने में कुछ हद तक सफल साबित हुआ।

दुनिया के 3 सबसे प्रदूषित शहर- World top 3 polluted cities in Hindi

वर्ल्ड एयर क्वालिटी (IQAir) रिपोर्ट के अनुसार World’s most polluted cities 2020 (PM2.5) में भारत का राजधानी दिल्ली 10 वे नंबर पे है। जबकि China के शहर Hotan और India के शहर Ghaziabad और Bulandshahr पहला, दूसरा और तीसरे नंबर पे हैं।

गाजियाबाद में प्रदूषण-Pollution in Ghaziabad in Hindi

उत्तर प्रदेश का गाज़ियाबाद में Air Quality, PM 2.5 स्तरों के साथ साल 2020 में औसत वार्षिक (106.6ug / m3) सबसे अधिक प्रदूषित था हालाँकि यह साल 2019 के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है।

गजियाबाद के अलावा नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा, लखनऊ, दिल्ली और फरीदाबाद में 2019 के मुकाबले साल 2020 में Air Quality में कुछ हद तक सुधार देखा गया है। लेकिन बुलंदशहर, बिसरख जलालपुर, भिवाड़ी और कानपूर जैसे शहरों में प्रदुषण का स्तर बढ़ा है खासकर कानपूर शहर में वायु प्रदुषण का स्तर 2019 के मुकाबले 83 प्रतिशत बढ़ा है।

बस इतना ही नहीं IQAir रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल 117 शहर हैं जो प्रदुषण के चपेट में हैं। इस लिस्ट को पूरा देखने के लिए यहाँ click करें।

यह दर्शाता है की भारत में प्रदुषण का स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा हैं। ट्रांसपोर्टेशन, विनिर्माण कार्य, कचरा जलाना, औधोगिकरण जैसे इंसानी क्रियाकलाप से भारत का प्रदुषण स्तर काफी बढ़ गया है।

इन 10 शहरों में भारत का राजधानी दिल्ली 9 वे स्थान में है। साल 2019 के मुकाबले साल 2020 में दिल्ली का Air Quality में काफी सुधार आया है। दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी शहरों की लिस्ट में टॉप पर है.

1 thought on “भारत के प्रदूषित शहर में गाजियाबाद पहला नंबर पे। India’s most Polluted cities 2020 |”

Leave a Comment