दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी, 30 सबसे प्रदूषित शहर में 22 भारत के

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी, 30 सबसे प्रदूषित शहर में 22 भारत के

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी

प्रदुषण के मामले में Delhi दुनिया के सबसे प्रदूषित राजधानी की सूची में सबसे ऊपर है। दिल्ली शहर की प्रदूषित हवा वहां रहने बाले लोगों के स्वास्थ्य को हानि पहंचा रहा है। November 2019 को प्रदुषण का स्तर इतना बढ़ गया की Delhi सरक़ार को स्कूलों को बंद करने और रात के समय निर्माण गतिविधियों को रोकने का आदेश देना पड़ा। आज भी राजधानी Delhi शहर प्रदुषण के चपेट पे है।

Most Read : भारत के प्रदूषित शहर में गाजियाबाद पहला नंबर पे।

IQAir के द्वारा (World Air Quality Report) 2020 में तैयार किये गए report के मुताबिक दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहर में भारत के हीं 22 शहर शामिल हैं। इस report में यह भी कहा गया है 2020 में Air Quality में काफी सुधार हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भी राजधानी Delhi टॉप 10 की list में शामिल है। इन टॉप 10 सूची में भारत का Delhi शहर सबसे प्रदूषित राजधानी बना हुआ है।

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी, 30 सबसे प्रदूषित शहर में 22 भारत के

दिल्ली में प्रदूषण के कारण

दिल्ली शहर में प्रदुषण के अनेक कारण हैं, लेकिन इन मे ३ मुख्या कारण हैं जो दिल्ली शहर को सबसे प्रदूषित राजधानी के शीर्ष पर ले गए हैं।

१) औद्योगिक प्रदुषण

दिल्ली में भारत के लघु उद्योगों(Small Scale Industries) का बहुत बड़ा समूह है। जिसके कारण राजधानी Delhi अत्यधिक प्रदूषणकारी औद्योगिक समूहों से घिरा हुआ है जो हवा के साथ साथ पानी और मिट्टी को भी दूषित कर रहें हैं । जिसमें आनंद पर्वत, नरैना, ओखला और वज़ीरपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं जो दिल्ली शहर में प्रदुषण का स्तर बढ़ा रहें हैं।

२) परिवहन (Transportation)

सबसे प्रदूषित राजधानी दिल्ली शहर में अत्याधिक Transportation वायु प्रदुषण का एक मुख्य स्रोत है। Delhi शहर में बड़ी संख्या में मौजूद Cars और कुछ बहुत हीं पुराने Engine के साथ चलने वाले truck जो बड़ी मात्रा में धुएं उत्सर्जन करते हैं। अत्यधिक वाहन के उपयोग कारण दिल्ली की हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस अधिक मात्रा में घुल रहा है और हवा को प्रदूषित कर रहा है।

३) निर्माण कार्य

Delhi शहर को बेहतरीन बनाने के लिए आये दिन निर्माण कार्य होता रहता है। निर्माण कार्य में उच्च स्तर के प्रदूषक उत्पन्न होते हैं जो समय के साथ लंबी दूरी की यात्रा करते हुए वायु प्रदुषण को बढ़ा सकते हैं। निर्माण गतिविधियों से निकलने वाली महीन धूल वायु प्रदुषण को और भी बढ़ा रहा है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में 30 प्रतिशत वायु प्रदूषण निर्माण स्थलों से धूल के कारण होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *